Jamshedpur News: पत्नी के बैंगलोर जाने के बाद तनाव में था युवक, फंदे से लटककर दी जान
जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- Jamshedpur News: बिरसानगर थाना के पीछे गुड़िया बस्ती में बुधवार शाम एक युवक ने किराये के मकान में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान निक्की मिंज (26) के रूप में हुई है। आसपास के लोगों और दोस्तों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। इसके बाद घटना की सूचना बिरसानगर पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।निक्की के माता-पिता शंकोसाई रोड नंबर पांच में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी गुड़िया बस्ती पहुंचे। रिश्तेदार लक्ष्मण मिंज ने बताया कि निक्की ने करीब तीन साल पहले नेहा हेंब्रम से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से वह पत्नी के साथ माता-पिता से अलग किराये के मकान में रह रहा था। करीब 20-25 दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.