जमशेदपुर, सितम्बर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-1 में पति से विवाद के बाद एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान तनुश्री दास के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में मातम पसरा है।बताया गया कि तनुश्री और उसके पति के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और दोनों ने करीब पांच माह पहले प्रेम विवाह किया था। तनुश्री दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा कर परिवार चलाने में सहयोग करती थी।जानकारी के अनुसार, बुधवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद तनुश्री ने फांसी लगा ली। पति ने उसे फंदे से उतारकर तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर बिरसानगर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम क...