Jamshedpur News: पटाखा लाइसेंस के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि
जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में पटाखा की खुदरा दुकानें लगाने के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। शाम पांच बजे तक सामान्य शाखा में आवेदन किया जा सकता है। लाइसेंस के लिए आवेदक को निर्धारित प्रपत्र एई-5 में आवेदन करना है। इसके साथ हाल में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो की दो प्रति, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, स्वहस्ताक्षरित शपथ पत्र और थोक लाइसेंस धारक का सहमति पत्र जमा करना होगा। आवेदन के साथ 500 रुपए का ई-चालान भी लगाना है। आवेदन जमा करने के बाद उसकी छंटाई की जाएगी। फिर लाइसेंस निर्गत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.