Jamshedpur News: पटाखा दुकानों से छठ घाटों तक रहेगी प्रशासन की पैनी नजर, घाटों की ड्रोन से निगरानी
जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: दीपावली, कालीपूजा और छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को डीसी राजीव रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें पटाखा दुकानों की सुरक्षा, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था और छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तय समय सीमा में तैयारियां पूरी करें। दीपावली पर पटाखा दुकानों के लिए लाइसेंस जारी करने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिना वैध लाइसेंस पटाखों की बिक्री पर रोक रहेगी। वहीं, आमबगान समेत पटाखा बिक्री के प्रमुख स्थलों पर दमकल वाहन तैनात करने का निर्देश दिया। साथ ही पटाखा दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करने को कहा।
खाद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.