जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- Jamshedpur News: पटमदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माचा में पटमदा प्रखंड के विभिन्न गांवों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। परिसर में मरीजों के लिए लगा वाटर फिल्टर मशीन बंद पड़ी है। मरीजों और परिजनों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। जेएलकेएम के जिला वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत महतो ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी जगह पेयजल व्यवस्था सुचारु रहनी चाहिए। उन्होंने एक्स पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं संबंधित विभाग से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। बंद पेयजल सेट जल्द दुरुस्त कराने की अपील की गई, ताकि मरीजों और परिजनों को सुविधा मिले। जनता से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं सुचारु रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इलाज के सा...