जमशेदपुर, जुलाई 16 -- Jamshedpur News: पटमदा। पटमदा और बोड़ाम में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली जाएगी। दोनों जगहों पर आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पटमदा के दगड़ीगोडा गांव स्थित हरिसाधना आश्रम से पहली बार महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा आश्रम से लगभग दो किलोमीटर दूर गोपालपुर गांव के मौसीबाड़ी तक जाएगी। क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। वहीं, बोड़ाम बाजार स्थित महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर से भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने वाले हैं। पटमदा रथ यात्रा में शंभू दास बाबाजी, गिरिजा प्रसाद मिश्र, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो, अजीत दत्ता, ईशान चंद्र गोप, बादेव मंडल, श्रीमंत...