Jamshedpur News: पटमदा में 100 एमटी क्षमता वाले लैम्पस गोदाम का शिलान्यास
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: मंगलवार को पटमदा प्रखंड की लावा पंचायत में लैम्पस लिमिटेड के 100 एमटी क्षमता वाले गोदाम निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। योजना पर 23.50 लाख रुपये की लागत आएगी। मौके पर चन्द्रशेखर टुडू ने कहा कि गोदाम बनने से लैम्पस के माध्यम से किसानों से खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, सिजेन हेंब्रम, राजू कर्मकार, भाजपा कार्यकर्ता अजय प्रमाणिक, भीम महतो, लैम्पस सचिव रामपद महतो, अनादि कुंभकार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.