Jamshedpur News: पटमदा में सांसद निधि से शेड और चौपाल का शिलान्यास
जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: पटमदा। सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को पटमदा प्रखंड के लच्छीपुर शिव मंदिर के सामने शेड तथा लावा हरि मंदिर परिसर में सांसद निधि से स्वीकृत चौपाल निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। यह निर्माण ग्रामीणों की मांग पर सांसद निधि से होगा। निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि महाबीर महतो, मंडल अध्यक्ष कृष्णपद सिंह, विमल मंडल, बृंदावन दास, ईशान चंद्र गोप व आशीष महतो समेत कई ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.