Jamshedpur News: पटमदा में मानसिक व मिर्गी रोगियों की जांच, निःशुल्क दवा वितरित
जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- Jamshedpur News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर और जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पटमदा के माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा सह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। आयोजन नालसा की 2015 की योजना के तहत हुआ। शिविर में मानसिक एवं मिर्गी रोग से ग्रस्त 28 मरीजों की जांच हुई। नए मरीजों को परामर्श दिया गया। पहले से इलाजरत मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा दी गई। कुछ मरीजों को वीडियो कॉल से विशेषज्ञ सलाह दिलाने के बाद दवा उपलब्ध कराई गई।जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओर से डॉ. स्मिता हेम्ब्रम, डॉ. ताज्जिन कल्लू, पवन कुमार और तमन्ना महतो ने सेवा दी। डालसा के पीएलवी शिव शंकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.