Jamshedpur News: पटमदा में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा पांच दिनों से ठप, उपभोक्ता परेशान
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: पटमदा: पटमदा प्रखंड की लच्छीपुर पंचायत में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा पिछले करीब पांच दिनों से पूरी तरह ठप है। सबसे अधिक परेशानी चुड़दा और बांसगढ़ गांव के उपभोक्ताओं को हो रही है। बताया जा रहा है कि केबल लाइन कहीं कट जाने के कारण इंटरनेट सेवा बाधित है, जिससे ग्राहक सेवा केंद्रों सहित ऑनलाइन आधारित कई आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क पहले से ही कमजोर है। बेहतर इंटरनेट सुविधा की उम्मीद में लोगों ने बीएसएनएल का कनेक्शन लिया था, लेकिन लगातार तकनीकी खराबी और विभागीय लापरवाही से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, संबंधित कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.