जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: पटमदा/जमशेदपुर। पटमदा अंचल के धुसरा में बंद कराए गए स्टोन क्रसर को फिर से चालू करने पर जिला प्रशासन ने मंगलवार को छापा मारकर उसे सील कर दिया। वहां से गिट्टी, वाहन और मशीन को जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा की अगुवाई में की गई। दरअसल उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, गज परियोजना, जमशेदपुर-सह-संयोजक, निगरानी समिति, दलमा इको-सेंसेटिव जोन द्वारा इसकी सूचना दी गई थी। उक्त सूचना के आलोक में उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर समिति का गठन किया गया। गठित समिति में धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा के नेतृत्व में जिला खनन पदाधिकारी, पटमदा के सीओ, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के कनीय पर्यावरण अभियंता मो. आफताब आलम, वन विभाग से नूतनडीह बीट के प्रभारी वनपाल स...