Jamshedpur News: पटमदा में जोहार पुलिस चैटबॉट की दी गई जानकारी
जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- Jamshedpur News: पटमदा। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर सोमवार को पटमदा थाना क्षेत्र में 'जोहार पुलिस' चैटबॉट का जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौक-चौराहों और ग्रामीण इलाकों में जाकर ऑनलाइन पुलिस सहायता की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि चैटबॉट से साइबर अपराध की शिकायत, खोए मोबाइल की सूचना, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता, चरित्र सत्यापन, यातायात संबंधी समस्या और छेड़खानी की रिपोर्ट समेत कई सेवाएं ऑनलाइन ली जा सकती हैं। पुलिस के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय तथा सेवाओं तक आसान पहुंच है। टीम ने ग्रामीणों से जरूरत पड़ने पर चैटबॉट का उपयोग करने और इसकी जानकारी दूसरों तक पहुंचाने की अपील की।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.