Jamshedpur News: पटमदा में जलमीनार मरम्मत पर मुखिया संघ ने उठाए सवाल
जमशेदपुर, अगस्त 8 -- Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड मुखिया संघ ने 15वें वित्त आयोग की राशि से खराब पड़े जलमीनारों की तत्काल मरम्मत कराने के मौखिक निर्देश पर आपत्ति जताई है। संघ ने बीडीओ को पत्र सौंपकर इस संबंध में लिखित आदेश और लागू नियमों की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष कृष्णपद सिंह और सचिव कानुराम बेसरा की ओर से शुक्रवार को दिए गए पत्र में कहा गया है कि बीडीओ ने 15वें वित्त आयोग की राशि से खराब जलमीनारों की मरम्मत कराने का मौखिक निर्देश दिया है। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार 15वें वित्त आयोग की राशि से योजना का कार्य ग्रामसभा एवं पंचायत की स्वीकृति, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में प्रविष्टि, प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति समेत अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही कराया जा सकता है। मौखिक आदेश के आधार पर योजना का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.