जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: पटमदा थाना क्षेत्र के बेलटांड़-जोड़सा रोड पर पोकलाबेड़ा गांव के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे तीखे मोड़ पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तुंगबुरू गांव निवासी सारी धरम मांडी (15) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद किशोर देर रात तक घटनास्थल पर पड़ा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई सुनाराम मांडी ने बताया कि सारी धरम अपने पिता तियाड़ी मांडी का इकलौता बेटा था। शुक्रवार को वह अकेले अपनी बड़ी बहन की ससुराल बांसतोला गांव गया था। शाम को घर लौटने के दौरान पोकलाबेड़ा गांव के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। इकलौते बे...