Jamshedpur News: पटमदा मुख्य सड़क पर गूंजा दसाई नृत्य का पारंपरिक रंग
जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- दुर्गा पूजा में दसाई नृत्य का आकर्षण Jamshedpur News: पटमदा। आदिवासी संथाल समुदाय की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा का प्रतीक दसाई (भूआंग) नृत्य दुर्गा पूजा पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महालया के बाद से ही संथाल समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सिर पर मोर पंख सजाते हैं और वाद्य यंत्रों की धुन पर दसाई नृत्य प्रस्तुत करते हैं। सोमवार को नवरात्र के दूसरे दिन पटमदा प्रखंड के सुंदरपुर गांव स्थित रुनु झुनू क्लब की 50 सदस्यीय टीम ने टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर पारंपरिक दसाई नृत्य प्रस्तुत किया। टीम के सदस्य अलग-अलग टोलियों में बंटकर सुबह से शाम तक सड़क पर नृत्य करते रहे। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने थाली और घंटी की धुन पर ताल से ताल मिलाकर मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं बुजुर्गों ने भी पारंपरिक कला का प्रदर्शन कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.