जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: पटमदा। पटमदा एवं बोड़ाम के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बरसाती मेंढकों की तेज टर्र-टर्र की आवाज चर्चा का विषय है। शाम ढलते ही खेतों, तालाब और निचले इलाकों में मेंढकों की आवाज काफी तेज सुनाई दे रही है। ग्रामीणों का मानना है कि यह आने वाले कुछ दिनों तक लगातार अच्छी बारिश होने का संकेत है। स्थानीय बुजुर्ग बताते हैं कि वर्षों से इस प्राकृतिक संकेत के आधार पर बारिश का अनुमान लगाया जाता रहा है। उनका कहना है कि जब मेंढकों की आवाज सामान्य दिनों की तुलना में अधिक तेज और लगातार सुनाई देती है अच्छी वर्षा की संभावना बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- Katihar News: उमस से मिलेगी राहत, अब पांच दिन झमाझम बरसेंगे मेघ किसानों का भी मानना है कि यदि लगातार बारिश होती है तो धान की खेती और खरीफ फसलों को लाभ मिलेगा। हालांकि, मौस...