Jamshedpur News: पटमदा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की दो शिक्षिकाओं को बेस्ट टीचर अवार्ड
जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- Jamshedpur News: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन की ओर से गुरुवार को पटमदा स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की दो शिक्षिकाओं को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। हिंदी एवं संस्कृत शिक्षिका कुमारी पूनम सिंह को छात्राओं को मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए, जबकि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सह विज्ञान शिक्षिका डॉ. प्रियंका झा को विद्यालय नेतृत्व में प्रभावी भागीदारी के लिए यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रोटरी क्लब जमशेदपुर ग्रीन की ओर से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना भी की गई। क्लब के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता विकसित करने के साथ उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब की कुसुम ठाकुर और रीता मिश्रा ने छात्राओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.