Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण
जमशेदपुर, जुलाई 25 -- Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार पटमदा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विकास योजनाओं और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान तथा अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व मामलों, नामांतरण (म्यूटेशन), भूमि ऑनलाइन सेवा तथा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरण समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा में पाया गया कि म्यूटेशन के तीन मामले 90 दिन से अधिक समय से लंबित हैं। इसपर उन्होंने संबंधित कर्मी को कड़ी फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में सभी लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.