जमशेदपुर, जुलाई 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। राज्य सरकार के आदेश पर पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर लगाने का काम आज से शुरू हो गया है। पहले दिन पटमदा प्रखंड कार्यालय में शिविर लगाया गया है। ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए बड़ी संख्या में युवक-युवती शिविर में जुटे हैं। पटमदा प्रखंड के ही विन्दरा पंचायत सचिवालय में 11 जुलाई को शिविर आयोजित किया जाएगा। छह अगस्त को गुड़ाबांदा में अंतिम शिविर आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़ में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस अभियान शुरू, पहले दिन 32 आवेदकों को मिला लर्निंग लाइसेंस यह भी पढ़ें- आज डोमचांच, कल जयनगर में शिविर लगाकर बनाया जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...