जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- Jamshedpur News: पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र के गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत सारी गांव में रविवार सुबह कलवर्ट के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय मनोहर माझी, पिता लम्बोदर माझी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

मृतक का अंतिम सफर जानकारी के अनुसार मनोहर माझी शनिवार रात सारी गांव निवासी सुशील सिंह के घर आयोजित मनसा पूजा के रात्रि जागरण कार्यक्रम (जांत मंगल) में अन्य कलाकारों के साथ शामिल होने गया था। रात करीब दो बजे वह टीम के सदस्य 55 वर्षीय दुर्लभ सिंह के साथ शराब पीने के लिए गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर बूढ़ीगोड़ा टोला स्थित महुआ शराब की भट्ठी पर गया था। वहां से दोनों पैदल लौट रहे थे। इसके बाद मनो...