जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- Jamshedpur News: पटमदा-काटिन लिंक रोड पर अगाढ़ा पुलिया के समीप शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय रवींद्र माझी उर्फ हांगो, निवासी बारुबेड़ा गांव, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वह काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। सुनसान स्थान होने के कारण तत्काल किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी। सूचना मिलने पर पटमदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल रवींद्र को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पटमदा थाना पुलिस के अनुसार, मुखिया के माध्यम से मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने का प्र...