जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड अंतर्गत जोड़सा टोला बिरखाम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (कोड संख्या-20357090218) के भवन निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप नहीं किया गया है। इससे भवन की मजबूती और गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि निर्माण कार्य के दौरान केंद्र में पहले से लगी पानी की टंकी, पाइपलाइन और मोटर को ठेकेदार द्वारा हटा लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार पेयजल व्यवस्था समाप्त होने से आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों, सेविका और सहायिका को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्हों...