जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड की कांकीडीह-दांदूडीह मुख्य सड़क पर खेजुरडीह नाला का डायवर्सन बह गया है। इससे इलाके के हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। कुमीर, बनकुंचिया और ओड़िया पंचायत के लोगों को पटमदा प्रखंड मुख्यालय और काटिन बाजार जाने के लिए पश्चिम बंगाल होते हुए करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन साल में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से खेजुरडीह पुलिया तो बन गई, लेकिन पहुंच पथ का काम शुरू नहीं हुआ। लोग प्रशासन और पथ निर्माण विभाग से काम शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...