Jamshedpur News: पटमदा: पत्नी से छेड़खानी पर पत्थर से कूचकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- Jamshedpur News: पटमदा थाना क्षेत्र के सारी गांव में युवक मनोहर माझी (38) की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में एक महिला से छेड़खानी करने से नाराज उसके पति शंभू सिंह ने मनोहर की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी शंभू सिंह को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डीएसपी दयानंद कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात गांव में आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान मनोहर माझी अपने गांव के दुर्लभ सिंह के साथ बूढ़ीगोड़ा में शराब पीने गया था। वहां दोनों ने एक महिला से शराब ली। नशे में धुत होने के बाद मनोहर ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर महिला के पति शंभू सिंह और दुर्लभ सिंह ने उसे समझाया और वहां से घर भेज दिया。 यह भी पढ़ें- शराब के नशे में पत्नी से की थी छे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.