Jamshedpur News: पटमदा: चार आदिवासी परिवारों को 45 डिसमिल जमीन पर मिला कब्जा
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- लावा गांव में भूमि विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई Jamshedpur News: पटमदा। पटमदा अंचल के लावा गांव में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद के मामले में शुक्रवार को प्रशासन ने दखल-दिहानी की प्रक्रिया पूरी कराते हुए प्रथम पक्ष के चार आदिवासी परिवारों को जमीन पर कब्जा दिलाया। यह कार्रवाई भू-वापसी वाद संख्या 03/2023-24 में भूमि सुधार उप समाहर्ता, धालभूम, जमशेदपुर के आदेश के आलोक में की गई।अंचल कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, मौजा लावा, थाना नंबर 149 के खाता नंबर 115 अंतर्गत प्लॉट नंबर 90 एवं 91 की क्रमशः 38 डिसमिल और साढ़े 7 डिसमिल यानी कुल 45 डिसमिल जमीन पर दखल दिलाने का निर्देश दिया गया था। शुक्रवार को प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की गई। मामले में प्रथम पक्ष के यादव सिंह, निर्मल सिंह, क्रांति सिंह और मनमथ सिंह को संबंधित जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.