Jamshedpur News: पटमदा: कोचाकूल्ही टोला में पक्की सड़क की मांग
जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- Jamshedpur News: पटमदा। कुमीर पंचायत के कुमीर गांव स्थित कोचाकूल्ही टोला की सरकारी सड़क को चिह्नित कर पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को पटमदा सीओ सह बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी नक्शे एवं अभिलेख के आधार पर पहले सड़क की स्थल जांच कर उसका सीमांकन कराया जाए। इसके बाद सड़क का पक्कीकरण कराया जाए, ताकि आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिल सके। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन सौंपने में जेएलकेएम के जिला सचिव राजेश कुम्भकार, सक्रिय कार्यकर्ता बिरेन प्रमाणिक, सुकुमार महतो, मनोज महतो व सनत महतो समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: दुम्मा-जमुआ चोरपोको नदी पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.