Jamshedpur News: पगदा में हुई सड़क दुघर्टना में घायल राहुल ने भी तोड़ा दम
जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: पटमदा: शुक्रवार को शाम करीब पौने 6 बजे हुई दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ बाबूलाल ने इलाज के क्रम में शनिवार को सुबह एमजीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि कल बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पगदा में मुख्य सड़क पर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हुई थी जिसमें घटनास्थल पर ही चुड़दा गांव निवासी गणेश कर्मकार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक महिला रानी कर्मकार समेत 3 लोग घायल हो गए थे। दूसरी ओर हलुदबनी पुलिस कैंप के पास शनिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई दुर्घटना में कार की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल बोंटा गांव निवासी 16 वर्षीय सुकदेव सिंह ने भी इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी असित महतो (1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.