जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पगदा में शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे हुई दो बाइकों की जोरदार टक्कर में गंभीर रूप से घायल बोंटा गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ बाबूलाल ने इलाज के दौरान शनिवार सुबह एमजीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि घटना मुख्य सड़क पर हुई थी। टक्कर में चुड़दा गांव निवासी गणेश कर्मकार की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक महिला रानी कर्मकार समेत तीन लोग घायल हुए थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टाटा-पटमदा सड़क पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत, पत्नी समेत तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...