Jamshedpur News: पंचायतों की समस्याओं को लेकर मुखिया संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: पंचायत स्तर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुखिया संघ जमशेदपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बीडीओ सुदिप्त राज से मुलाकात की। संघ के प्रखंड अध्यक्ष राकेश चंद्र मुर्मू और जिला अध्यक्ष कान्हु मुर्मू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड सदस्यों के लंबित मानदेय का भुगतान, एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी स्पष्ट करने और मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इसके अलावा सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को नियमित पेंशन भुगतान तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से जुड़ी पंचायतों की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई।मुखिया संघ ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सीधे ग्रामीणों के संपर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.