Jamshedpur News: पंचकर्म सेंटर और धनवंतरी आयुष अस्पताल में कल से होमियोपैथी ओपीडी
जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।कदमा शास्त्रीनगर में 50 बेड वाले धनवंतरी आयुष अस्पताल तथा सीएच एरिया स्थित पंचकर्म सेंटर में सोमवार से होमियोपैथी ओपीडी शुरू किया जाएगा। यह निर्देश आयुष निदेशक दिनेश कुमार यादव ने दिया है।जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डा. मुकुल कुमार दीक्षित ने बताया कि सीएच एरिया स्थित पंचकर्म सेंटर में ओपीडी सुबह 9 से 3 बजे तक चलेगा। इसमें दो डॉक्टर और एक कर्मचारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। फिलहाल होमियोपैथिक विधि से सामान्य रोगों की चिकित्सा की जाएगी और निःशुल्क दवा दी जाएगी। पंचकर्म केंद्र के लिए जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। तात्कालिक व्यवस्था के तहत डा. रेखा दास और डा. रौनक अफरोज खानम बारी-बारी से तीन-तीन दिनों तक रहेंगे।वहीं, कदमा के शास्त्रीनगर में 19 करोड़ से बने 50 बेड वाले धनवंतरी आयुष अस्पताल में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.