जमशेदपुर, अगस्त 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। न्यू सिदगोड़ा दुर्गा एवं काली पूजा समिति इस वर्ष बनारस के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराने जा रही है। समिति ने इस आयोजन पर लगभग 17 लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। पंडाल का निर्माण बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जो अपनी बारीक नक्काशी और कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: आरा : भव्य ढंग से मनाई जाएगी विश्वकर्मा पूजा, तैयारी बैठकसमिति की तैयारी समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1953 से लगातार पूजा आयोजन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र तैयार किया जा रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर की वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए पंडाल का डिजाइन तैयार किया गया है, जो दूर-दूर से आने...