Jamshedpur News: नौ साल से इलाजरत युवक घर से लापता, मानगो थाने में केस
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी रोड नंबर-2 से 26 अगस्त को एक युवक घर से निकलने के बाद लापता हो गया। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मामले में युवक के मौसेरे भाई आशीष शुक्ला के लिखित आवेदन पर मानगो थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, राहुल शुक्ला (32) 26 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे परिवार के साथ घर में था। इसी दौरान वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पूछताछ के साथ आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की गई, लेकिन राहुल का पता नहीं चला। आवेदन में बताया गया है कि राहुल पिछले करीब नौ वर्षों से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था। वर्तमान में वह मोबाइल या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.