जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: पटमदा। डिमना चौक से घाटी होते हुए डिमना लेक जाने वाली सड़क पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के बावजूद नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात नो एंट्री का उल्लंघन कर इस सड़क पर घुसा एक हाइवा अलकतरा फैक्ट्री के पास झाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर बोड़ाम पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर करीब 12:30 बजे हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को सड़क से हटाया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। गौरतलब है कि हलुदबनी चौक के पास बोड़ाम पुलिस की ओर से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक संबंधी बोर्ड लगाया गया है। इसके बावजूद भारी वाहनों का इस संकरी सड़क पर प्रवेश जारी है। घाटी की सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण विपर...