Jamshedpur News: नेमरा में अस्पताल और विश्वविद्यालय खोलने की मांग
जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर के निवर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नेमरा को स्वास्थ्य व शिक्षा केंद्र बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने शिबू सोरेन 'गुरुजी' के नाम पर अस्पताल और रूपी सोरेन की स्मृति में विश्वविद्यालय स्थापित करने का सुझाव दिया। मूनका ने कहा कि इससे राज्य के युवाओं को उच्च शिक्षा और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी तथा रोजगार के अवसर बनेंगे। उन्होंने प्रस्ताव पर विशेषज्ञ समिति बनाकर चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.