जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा 10 से 12 सितंबर तक राम मनोहर लोहिया नेत्रालय बागबेड़ा नेत्र शिविर के तीसरे दिन मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सोमवार को उन्हें चश्मा एवं दवाई के साथ छुट्टी दे दी गई। रेड क्रॉस सोसाइटी के विजय कुमार सिंह ने कहा कि चयनित मरीज जिला के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं और लंबे समय से परेशान थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...