जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिष्टूपुर के जे रोड स्थित मिलनी हॉल में सुभाष संस्कृति परिषद और द मिलनी की ओर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन, संघर्ष और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुई। चैताली सरकार ने उद्घाटन संगीत प्रस्तुत किया, जबकि शेखर डे ने उद्घाटन भाषण दिया। कृष्णेंदु चटर्जी ने नेताजी के महानिष्क्रमण, बिमल चक्रवर्ती ने आजाद हिंद फौज के गठन, झरना कर ने महिला रेजिमेंट और पीके नंदी ने फौज के युद्धों एवं स्वतंत्रता में योगदान पर विचार रखे। सुरजीत चट्टोपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। वक्ताओं ने नेताजी के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...