Jamshedpur News: नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता संदेश
जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- Jamshedpur News: पटमदा।एसएस प्लस टू हाई स्कूल, पटमदा में चल रहे स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हुआ। अंतिम दिन रचनात्मक गतिविधियों, सामाजिक जागरूकता और उत्साहपूर्ण माहौल रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, सड़क दुर्घटना, सेल्फी के दौरान लापरवाही और छोटी-छोटी गलतियों की अनदेखी से होने वाले दुष्परिणामों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। अभिनय और संवादों के जरिए उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी, सतर्कता और सुरक्षित व्यवहार का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं का अनूठे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.