Jamshedpur News: नुक्कड़ नाटक के साथ मलेरिया को रोकने के लिए किए जा रहे अन्य उपाय
जमशेदपुर, जुलाई 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । जिला के विभिन्न इलाकों में मलेरिया और ब्रेन मलेरिया के कहर से बचाव को लेकर जांच के साथ प्रचार-प्रसार की भी रफ्तार तेज हो गई है। सिविल सर्जन डा. साहिर पाल ने बताया कि पोटका सहित सभी प्रखंडों में प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। वहीं कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक से भी लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि अपने आसपास पानी को नहीं जमने दें। बुखार हो तो झाड़फूंक ना कराएं बल्कि डॉक्टर से दिखाएं। अपने नजदीकी सहिया को बताएं। दवाईयों को नियमित रूप से खाएं। मलेरिया के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जरूर सूचना दें। यह भी पढ़ें- मलेरिया की जांच और इलाज को लेकर की समीक्षा बैठक इसके लिए जगह-जहग दीवारों पर संदे भी लिखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.