Jamshedpur News: नीरज सिंह बने जदयू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष
जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नीरज सिंह को जदयू युवा मोर्चा का पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने नीरज सिंह को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले के युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगा। नीरज सिंह के मनोनयन पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन और अधिक मजबूत होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.