जमशेदपुर, अगस्त 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भुइंयाडीह के नितिबाग कॉलोनी में दो अपराधी गिरोह के बीच गैंगवार मामले में सोमवार को जिला न्यायालय में सुनवाई टल गई क्योंकि निर्णय के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में अभियोजन पक्ष से एक गवाह पेश हुआ। बताया जाता है कि 29 अप्रैल 2020 की रात सुधीर दुबे और कन्हैया सिंह गिरोह के बीच फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें कई लोग जख्मी हुए थे। अदालत में अप्रैल 2023 को 13 लोगों के खिलाफ आरोप गठन की कार्रवाई हो चुकी है। गवाही प्रक्रिया के बाद सोमवार को मामले में अदालत का फैसला आना था। इससे लगभग आरोपी अदालत में पेश हुए थे लेकिन एक नए गवाह के कारण अब सुनवाई का दूसरा दिन निर्धारित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...