Jamshedpur News: नितारा फाउंडेशन के शिविर में 82 ने किया रक्तदान
जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गोविंदपुर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती क्लब में नितारा फाउंडेशन का 11वां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 82 प्रतिभागियों ने रक्तदान किया। संस्था के सचिव अमित कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में ऐसे शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि संस्था रक्तदान के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम करती रहेगी। शिविर में अतिथि के रूप में जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह, गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार और कांग्रेस नेता संजीव श्रीवास्तव समेत कई समाजसेवी उपस्थित थे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और फाउंडेशन की पहल की सराहना की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मिथिला सांस्कृतिक परिषद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.