Jamshedpur News: निखिल भारत बंग साहित्य की 20वीं संगीत प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- Jamshedpur News: निखिल भारत बंग साहित्य की जमशेदपुर शाखा की ओर से आयोजित 20वीं संगीत प्रतियोगिता-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह बिष्टुपुर स्थित मिलानी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में करीब 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 115 प्रतिभागी सफल रहे। रवींद्र संगीत, नजरुल गीति, अतुलप्रसादी और आधुनिक संगीत श्रेणी में क्रमशः तुहिना विश्वास, श्रेया पाल, आशीष डे और कोयल बनर्जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल चैंपियन (जूनियर) का खिताब आशीष डे और ओवरऑल चैंपियन (सीनियर) का खिताब कोयल बनर्जी ने जीता। मुख्य अतिथि उद्यमी सह समाजसेवी शेखर डे ने इस मौके पर कहा कि भारतीय संगीत देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। इस परंपरा को पिछले 20 वर्षों से निरंतर आगे बढ़ाने में निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.