Jamshedpur News: निखार सबलोक हत्याकांड में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी
जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मंगलवार को सिदगोड़ा स्थित विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी ली। सोमवार को अशोक सिंह उर्फ राघव के कार्यालय और आवास पर तलाशी के बाद दूसरे दिन पुलिस टीम विक्रम शर्मा के कार्यालय पहुंची। न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई में दंडाधिकारी की मौजूदगी में कार्यालय का ताला खुलवाया गया। इसके बाद पुलिस ने करीब एक घंटे तक सघन तलाशी ली। शिव सिंह बगान स्थित विक्रम शर्मा उद्योग लिमिटेड के कार्यालय में सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद, चांडिल थाना प्रभारी संतान तिवारी और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पहुंचे थे। कार्यालय बंद होने के कारण दंडाधिकारी की मौजूदगी में ताला खुलवाया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्यालय में रखे सामान, दस्तावेज और फर्नीचर की जांच की। टीम ने कार्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.