जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के युवा व्यवसायी व होटल क्रिस्टल के मालिक निखार सबलोक (33 वर्ष) हत्याकांड में पुलिस अपराधी अखिलेश सिंह के करीबी अशोक सिंह राघव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोलकाता से लौटने के दौरान उसे बहरागोड़ा में पुलिस ने रोका और अपने साथ ले आई। निखार की सोमवार को चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित होटल टेंथ माइल स्टोन में गोली मार हत्या कर दी गई थी। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को चांडिल पुलिस कदमा स्थित उनके आवाज विजया हेरिटेज पहुंची। पिता संजीव सबलोक से किसी से विवाद के संदर्भ में जानकारी ली। पिता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पिता संजीव सबलोक ने पुलिस को बताया कि निखार घर से सुबह 11 बजे काम से साकची के होटल क्रिस्टल स्टूडियो जाने की बात कह निकला था। दोपहर 3.30 बजे नि...