Jamshedpur News: निखार सबलोक को गोली मारने वाला शिबू 72 घंटे के रिमांड पर
जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू को 72 घंटे की रिमांड पर लिया है। चांडिल पुलिस ने रविवार को उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस दौरान हत्याकांड से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करने और मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास करेगी। इससे पहले पुलिस अशोक सिंह, अंकित सिंह, सुनील रजक और रितेश सिंह को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। अब सागर सिंह से पूछताछ के जरिए पुलिस हत्या की साजिश, घटना में शामिल अन्य लोगों और आरोपियों के आपसी संपर्कों से संबंधित जानकारी जुटाने का प्रयास कर सकती है। 24 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.