जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: नगर निकायों के साफ-सफाई मजदूरों ने झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के महासचिव रमेश मुखी के नेतृत्व में उपश्रमायुक्त के समक्ष मंगलवार को कम मजदूरी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। कहा गया है कि आदित्यपुर व मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अक्षेस और जुगसलाई नगर परिषद के अंतर्गत लम्बे समय से कार्यरत साफ-सफाई मजदूरों को झारखंड सरकार के द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 515 रुपए का भुगतान नहीं किया जाता है। न मजदूरों को हाजिरी कार्ड दिया जाता है, न पहचान पत्र और न इएसआइसी का परिचय पत्र ही दिया जाता है।

शिकायत के कारण इस प्रकार ठेकेदार श्रम नियमों का उल्लंघन कर रहे हें जबकि अपर श्रमायुक्त कोल्हान प्रमंडल की अध्यक्षता में 31 मार्च 2022 को एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ था, जिसमें सभी नगर निगम, निकायों के अधिकारियों के साथ-साथ यू...