जमशेदपुर, जुलाई 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। परसुडीह सोपोडेरा शांतिनगर स्थित एक नाला के किनारे से सोमवार सुबह नर कंकाल मिला है। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने नर कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है। वहीं, थाना में मामला भी दर्ज हुआ है पुलिस के अनुसार नर कंकाल की स्थिति से उसके स्त्री या पुरुष होने की पुष्टि भी नहीं हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इधर पुलिस द्वारा थाना में दर्ज गुमशुदा के पुराने मामलों को खंगाला जा रहा है ताकि पहचान हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...