Jamshedpur News: नारगा में तेज रफ्तार वाहन ने बस के खलासी और यात्री को रौंदा, दोनों की मौत
जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: एमजीएम थाना क्षेत्र के नारगा के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने महालक्ष्मी बस के खलासी और यात्री को रौंद दिया। घटना में दोनों की मौत हो गई। रांची से कोलकाता जा रही महालक्ष्मी बस पर मछली लोड कराने के दौरान भारी वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया। खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्री ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान गुमला के डुमरी निवासी खलासी प्रबोध इक्का (43) और यात्री अर्जुन कुमार (16) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महालक्ष्मी बस को नारगा के पास एक मछली कारोबारी ने रुकवाया। बस पर मछली लोड करना था। इसके लिए खलासी प्रबोध बस की छत पर मछली चढ़ाने के लिए चालक की तरफ से ऊपर पहुंचा। उसके नीचे उतरने के बाद बस सवार यात्री अर्जुन भी उसके पास आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.