Jamshedpur News: नाबालिग को बालिग दिखाकर 40 पार के पुरुषों से करा देते हैं शादी
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर दूसरे राज्यों में ले जाकर बेचने और उनकी शादी कराने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले पांच साल में जमशेदपुर में इस तरह के 14 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने इन मामलों में करीब 14 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनमें वे लोग शामिल हैं, जो लड़कियों को जमशेदपुर से बाहर ले जाने और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े थे। हालांकि, लड़कियों को खरीदने और उनसे शादी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के पास उपलब्ध विवरण के अनुसार, गिरोह के सदस्य परसूडीह, उलीडीह समेत आसपास के इलाकों की लड़कियों को निशाना बनाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति और रोजगार की जरूरत का फायदा उठाकर उन्हें दूसरे राज्यों में काम दिलाने का भरोसा दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.