Jamshedpur News: नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक के लिए स्कूलों के बाहर चला जागरूकता अभियान
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- Jamshedpur News: शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों को देखते हुए सोमवार को यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। यातायात थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों के बाहर माइकिंग कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन चलाना कानूनन अपराध है। नाबालिग के वाहन चलाने पर 25 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। अभियान के दौरान बच्चों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने अभिभावकों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। वहीं, स्कूल पहुंचे अभिभावकों को नाबालिग बच्चों को बाइक या अन्य वाहन नहीं देने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा स्कूल वैन चालकों की भी जांच की गई। पुलिस ने चालकों का ड्रिंक एंड ड्राइव टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.